Categories: बलिया

बलिया के रतसर खेत में लगी आग, गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक

बलिया के रतसर नगर पंचायत क्षेत्र के जिगनी मौजा में रविवार दोपहर आग लग गई। इस आगजनी की घटना में गेहूं के 35 बोझ जलकर खाक हो गए। इससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है। आग लगने के सूचना दमकल की टीम को दी गई, लेकिन गलत पता नोट होने के चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ी गड़वार थाने से सटे जिगनी खास में चली गई। इसके चलते आग पर काबू पाने में बहुत समय लग गया।

जानकारी के मुताबिक, रतसर नगर पंचायत क्षेत्र के जिगनी मौजा में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इस आग की घटना में चलते जिगनी मौजा के किसानों के खेत की खड़ी फसल और खेत में रखे गेहूं के 35 बोझ जलकर खाक हो गए। वहीं, आग की लपटें नगर के तरफ ईश्वर के पोखरा पहुंची, इसमें कुछ किसानों की झोपड़ी और उसमें रखे गए दैनिक उपयोग के सारे सामान जल कर राख हो गए।

वहीं गलत पता नोट होने के चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी समय पर नहीं पहुंच पाई। ग्रामीणों ने आग को बुझाने के लिए ट्यूवबेल का सहारा लिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इधर आग पर काबू पाने में थाना गड़वार के कांस्टेबल विशाल और कांस्टेबल अभय का सराहनीय योगदान रहा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago