Categories: बलिया

बलिया के फेफना स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर आंदोलन जारी, लोगों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

बलिया में लगातार रेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है लेकिन जिले के फेफना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अभी तक एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते क्षेत्र के लोग काफी ज्यादा परेशान हैं और पिछले लंबे समय से वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। अब लोगों ने ट्रेनों का ठहराव नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद कर लिया है और इसी तर्ज पर एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना विगत जनवरी माह से फेफना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने, फेफना-गड़वार मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर उपरिगामी सेतु का निर्माण करने और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाएं बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के संयोजक जनार्दन सिंह ने आज पत्रकारों से बातचीत की और कहा कि
विगत 18 मार्च से फेफना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन प्रारंभ होना था, लेकिन लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद आंदोलन की रणनीति बदल दी गई। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा चुने हुए नेता के ऊपर क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने की जिम्मेदारी होती है। यदि वह एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, उपरिगामी सेतू का निर्माण एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं जैसी हमारी छोटी मांगों के लिए भी नहीं लड़ता है तो वह हमारा जनप्रतिनिधि नहीं हो सकता।

स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर मांगे कई बार स्टेशन मास्टर के माध्यम से रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को ज्ञापन दिया गया, लेकिन कोई सार्थक पहल नहीं हुई। ऐसे में फेफना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद करते हुए वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शासन प्रशासन अथवा जनप्रतिनिधि जब यह पक्का भरोसा देंगे कि रेल से संबंधित क्षेत्रीय जनता की मांगे पूरी होगी तो वोट दिया जाएगा। अन्यथा वोट का बहिष्कार होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago