बलिया- ट्रैक्टर से निकली चिंगारी से 50 बीघा गेंहू की फसल में लगी आग, लाखों का नुकसान

बलियाः  सिकंदरपुर के खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा (सहरपालिया) में 50 बीघा गेंहू की खड़ी फसल में आग लग गई। ट्रैक्टर से निकली चिंगारी की वजह से पूरे खेत में खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। आग इतनी भयानक थी कि 15 से अधिक किसानों के खेतों की खड़ी फसल बर्बाद हो गई।चिंगारी से उठी आग ने धीरे-धीरे कर के खेतों को अपनी चपेट में लिया। लेकिन बाद में आग की लपटें आसमान छूने लगी। जिसके बाद ग्रामीण आग नहीं बुझा पाए। दमकल को सूचना दी लेकिन डेढ़ घंटे तक घटनास्थल पर कोई टीन नहीं पहुंची।

काफी देर बाद दमकल के पहुंचने पर ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।इस भयानक आग में सर्वजीत राजभर, विनोद सिंह, रामजी सिंह, शम्भू नाथ सिंह, शत्रुघ्न सिंह, रमेश सिंह, बुधन सिंह, सुशील सिंह, राजू सिंह, दयाशंकर सिंह, लल्लू सिंह और खेजुरी निवासी रामजी सिंह की खड़ी फसल घटना में जल गई। खड़सरा निवासी सुशील सिंह का पोल्ट्री फार्म भी जल गया। 50 मुर्गा व 50 मुर्गियां व चूजे जल गए।आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया।

ग्रामीणों का कहना है कि दमकल की टीम को सूचना देने के बाद भी गाड़ी समय पर नहीं आई। जिसके बाद प्राइवेट ट्यूबवेल व पंपसेट के सहारे किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक लाखों की फसल जलकर खास हो चुकी थी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago