Categories: बलिया

बलिया में सीएचसी संचालन की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज

बलिया के बांसडीह क्षेत्र के सुखपुरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालन की मांग को लेकर कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया। अब प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुल 17 प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसको लेकर व्यापारी संघ में काफी आक्रोश का माहौल है।

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सुखपुरा वासियों ने CHC को संचालित करने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्य मंत्री तक ज्ञापन सौंपा है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भी आश्वासन दिया था, जो पूरी तरह हवा-हवाई साबित हुआ। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को देखते हुए छात्र नेताओं ने गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद जिला प्रशासन ने फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं, लेकिन हम लोग इससे विचलित नहीं होंगे और अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे।

रोहित सिंह ने कहा कि सीएमओ का पुतला दहन करने के बाद फर्जी मुकदमा लगाया गया। हम डरने वाले नहीं हैं। जब तक CHC को जनहित में चालू नहीं किया जाएगा, तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। हम गांव-गांव जाकर भीख मांगकर पैसा इकट्ठा करेंगे और उसी से CHC के संचालन का प्रयास करेंगे।

बता दें कि इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के प्रयासों से हुआ था, लेकिन अब तक CHC के संचालन न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago