Categories: बलिया

बलिया में वित्तीय अनियमितता मिलने पर ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

बलिया में विकास कार्यों में अनियमितता मिलने के मामले में अब डीएम ने शिकंजा कसना शुरू किया है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए डीएम ने पंदह ब्लॉक के चरवां-बरवां ग्राम प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज कर दिया है।

बता दें कि चरवां-बरवां गांव के राजीव रंजन सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कई कार्य केवल कागजों में दिखाकर धन का बंदरबांट करने का आरोप लगाया था। इस मामले में तत्कालीन डीएम रविंद्र कुमार 2 सदस्यीय कमेटी को मामले की जांच सौंपी थी और जांच के बाद कार्रवाई का आदेश दिया था।

इस मामले में जांच के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी व लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता ने जांच में 92,0824 रुपए की वित्तीय अनियमितता की रिपोर्ट प्रेषित की। इसके बाद जिलाधिकारी ने मामले की अंतिम जांच डीआरडीए के परियोजना निदेशक को दी। इसके बाद डीएम ने ग्राम प्रधान रीना सिंह के वित्तीय अधिकार को सीज करते हुए खाता संचालन पर रोक लगा दी। जल्द ही ग्राम पंचायत के कार्यों के लिए समिति गठित की जाएगी। डीपीआरओ एसके सिंह ने बताया कि चरवां-बरवां की प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago