यूपी पीसीएस का फाइनल रिजल्ट जारी, बलिया के सुनील बनें नायब तहसीलदार, संघर्षों से भरा रहा जीवन

बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने  यूपी PCS परीक्षा 2019 के फाइनल रिजल्ट का एलान कर दिया है। इस बार टॉप टेन में पहले नंबर  पर मथुरा के विशाल सारस्वत, दूसरे पर प्रयागराज के युगांतर त्रिपाठी और तीसरे पर लखनऊ की पूनम गौतम हैं। तो वहीँ बलिया के सुनील  कुमार ने भी इस परीक्षा में अपना परचम लहराया है।

जिले के रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा गांव के रहने वाले सुनील ने परिवार की  आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद अपनी अपने कदम पीछे नहीं खिचे और यूपी पीसीएस में सफलता हासिल की।  बता दें की सुनील का चयन नायब हसीलदार के पद पर हुआ है। वहीँ रिजल्ट जारी होते ही परिजनों  के साथ साथ जिले भर में खुशी का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक सुनील सिंह की शुरूआती पढाई प्राथमिक शिक्षा पियरौटा गांव से हुई है ।  वहीँ इन्होने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट जनता जनार्दन इण्टर कालेज, गाजीपुर से किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए  करने के बाद सुनील सिंह ने इग्नू  से एमए और आपदा प्रबंधन में डिप्लोमा किया। सुनील सिंह का जीवन संघर्षों से भरा रहा है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  सुनील की माता सुबसिनी सिंह गृहणी हैं और पिता यूपी हैंडलूम में काम करते थे लेकिन कुछ साल पहले मानसिक बीमारी से ग्रस्त हो गए थे वहीँ जिसके बाद साल 2012 में इनके परिवार को चाचा द्वारा घर से बाहर निकाल दिया गया। जिसके बाद सुनील सिंह दिल्ली में  रखकर अपने पिता की सेवा कर रहे थे। लेकिन  अचानक से 2016 से इनके पिता दिल्ली से लापता हैं।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago