बलिया- पंचायत चुनाव के परिसीमन का कार्य अंतिम दौर में, इस बार कम हो जाएंगी दो ग्राम पंचायतें !

बलिया डेस्क : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सीटों का परिसीमन का कार्य करीब अंतिम दौर में है।  जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान पद के लिए वर्तमान में अंतिम सूची जारी की गई है और दावे व आपत्तियां मांगी गई हैं। प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए तीन जनवरी तक की समय सीमा निर्धारित है। 15 जनवरी तक रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, वहां से हरी झंडी मिलने के बाद परिसीमन की अंतिम सूची जारी की जाएगी।  आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन जनवरी में किया जाएगा। इस बार नई नगर पंचायतों के गठन व सीमा विस्तार के चलते 2 ग्राम पंचायतें कम हो रही हैं। इसके चलते क्षेत्र पंचायतों की सदस्य संख्या पर भी इसका असर पड़ेगा।

2015 में हुए त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के बाद प्रदेश सरकार की ओर से जिले में अब तक कुल तीन नगर पंचायतें बनाई की गई हैं। इसमें बैरिया और नगरा नगर पंचायत अस्तित्व में आ चुकी है, जबकि रतसर कलां की सूचना अभी तक नहीं पहुंची है। बैरिया ग्राम पंचायत के नगर पंचायत में शामिल होने के बाद बीडीसी के आठ पद समाप्त हो गए हैं।

इसी तरह नगरा नगर पंचायत में शामिल गांव नगरा, चचयां व भंडारी के कुल सात बीडीसी के पद खत्म हो गए हैं। पंचायत चुनाव को लेकर किए गए परिसीमन में अब तक केवल दो ही ब्लॉक बैरिया व नगरा प्रभावित हुए हैं। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की मानें तो दावे व आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही परिसीमन का अंतिम रूप सामने आएगा। इसके बाद ही ग्राम प्रधान, बीडीसी एवं जिला पंचायत वार्ड की तस्वीर साफ होगी।

परिसीमन की अंतिम सूची के अनुसार ग्राम प्रधान के चार, बीडीसी के 15 व जिला पंचायत के एक-एक पद समाप्त हैं। इसमें बैरिया, नगरा, चचयां व भंडारी ग्राम पंचायतें हैं। अब जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या 945 हो गई हैं, जबकि वर्ष 2015 के चुनाव में कुल 949 ग्राम पंचायतें थीं। वर्ष 2015 के चुनाव में जिला पंचायत के कुल 59 वार्ड थे जो अब 58 हो चुके हैं।

 

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago