बलिया डेस्क : बलिया सदर के विधायक और यूपी सरकार में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने विवादास्पद बयान दिया है। शुक्ला ने कहा कि देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के दिल में भारत और भारतीयता के लिए कोई जगह नहीं थी। शुक्ला ने कहा, ‘दुर्भाग्य से मुझे कहने में कोई संकोच नहीं है कि देश के पहले शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आज़ाद के हृदय में भारत और भारतीयता के प्रति कोई स्थान नहीं था।’ ये बयान उन्होंने बलिया में दिया।
बता दें कि मंत्री शुक्ला आए दिन कोई न कोई विवादास्पद बयान देते रहते हैं। आज शुक्ला ने देश के पहले शिक्षा मंत्री पर भारत की शिक्षा पद्धति को खराब करने का आरोप लगाया। वे बलिया के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में भाषण दे रहे थे जिस दौरान उन्होंने मौलाना अबुल कलाम आजाद पर ये गंभीर आरोप लगाए।
शुक्ला ने कहा कि भारत में जहां के लोग नहीं चाहते थे कि पाकिस्तान बने वहां पाकिस्तान बनाया गया जबकि जहां के लोग चाहते थे वे सबके सब भारत में ही रह गए। शुक्ला ने आरोप लगाया कि मौलाना आजाद के बाद भी कई लोग रहे हैं जिन्होंने देश की शिक्षा को खराब किया। उन्होंने कहा कि एमसी छागला, नूरुल हसन और हुमायूं कबीर जैसे लोगों ने भारत की शिक्षा पद्धति को नुकसान पहुंचाया।’
इससे पहले शुक्ला ने कहा था कि लव जिहाद इस्लामीकरण को बढ़ावा देने का काम करता है। उन्होंने यूपी सरकार के लव जिहाद कानून का बचाव करते हुए ये बात कही थी। उन्होंने कहा था कि योगी सरकार ऐसे लोगों के मंसूबे पर पानी फेर देगी जो कि धोखे से हिंदू लड़कियों से शादी करते हैं और उन्हें धर्म बदलने के लिए मजबूर करते हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…