Categories: बलिया

बलिया के ददरी मेले में फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी करेंगी परफॉर्म, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां हुई तेज

बलिया में ऐतिहासिक ददरी मेले में इस बार कई ख़ास कार्यक्रम होने जा रहे हैं। इस बार मेले में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह भी परफॉर्म करेंगी। शुक्रवार रात 8:30 बजे से भारतेंदु कला मंच पर भोजपुरी नाइट्स का कार्यक्रम होगा और मेले में 24 नवंबर को बलिया गली का शुभारंभ होगा।

ददरी मेले के कार्यक्रमों के बारे में सीआरओ त्रिभुवन ने जानकारी दी और बताया कि भोजपुर नाइट्स कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बांसडीह विधायक केतकी सिंह होगी। इस बार बलिया गली में  प्रसिद्ध व्यंजनों—सत्तू, बाटी-चोखा, गुड़ की जलेबी, रसड़ा की रसमलाई जैसे स्वादिष्ट पकवानों के स्टॉल लगाए जाएंगे। आधुनिक डिजाइन में तैयार की गई बलिया गली लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। ददरी मेले की ‘बलिया गली’ में आठ से दस सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं, जो खास तौर पर युवाओं को लुभाएंगे। इसके साथ ही यहां एक रोमांचक टनल भी तैयार की जा रही है, जिससे लोग गुजरते हुए बाहर निकल सकेंगे।

वहीं, मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर जगह पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। सीआरओ त्रिभुवन ने बताया कि आयोजन को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने हर जरूरी कदम उठाए हैं। बलिया का ददरी मेला न केवल ऐतिहासिक महत्व रखता है, बल्कि यह स्थानीय कला, संस्कृति और स्वाद का संगम है। इस बार भोजपुरी नाइट्स और बलिया गली जैसे खास आकर्षण मेले को और भी खास बना देंगे।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago