बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां और दादी को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस पहुंचीं और मामले की जांच शुरू की। बहरहाल घटना के बाद से आसपास के रहवासी डरे हुए हैं, पुलिस उन्हें समझाने की कोशिश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गड़वार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी उमेश चंद पांडेय का बेटा अभिषेक पांडेय उर्फ प्रतीक पांडेय ने अपनी माँ 55 वर्षीय विमला देवी और दादी छाया देवी पर फावड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। गड़वार थानाध्यक्ष, सीओ सिटी गौरव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के साथ ही फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गए।
वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त फावड़े को भी बरामद कर लिया। युवक ने दोनों को मौत के घाट क्यों उतरा। यह संशय बना हुआ है। कोई कह रहा है कि युवक मानसिक रोगी है तो कोई कह रहा है की हत्या कराई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…