बा’रिश की व’जह से बलिया में पटरी धं’सी, कुछ का रूट तो कई ट्रेन नि’रस्त

एक तरफ जहाँ बलिया बा’ढ़ की चपेट में आ गया है और फिलहाल अभी लोगों को राहत मिली भी नहीं थी कि इस बीच अब पूर्वांचल में लगातार बारिश हो रही है. बारिश का सिलसला कई दिनों से जारी ही है जिसकी वजह से लोगों की ज़िन्दगी अस्त व्यस्त हो चुकी है और हर तरफ अफ’रा त’फरी का माहौल देखने को मिल रहा है.बारिश की वजह से बलिया की सड़के पानी में डूबी हुई हैं और लोगों का घर से निकलना मु’श्कि’ल हो गया है. वहीँ अब रेलवे ट्रैक पर भी पानी भर आया है.

खबर है कि पटरी पर पानी आने की वजह से चंदौली में पीडीडीयू-पटना रेल रूट बाधित हो गया है. इसके अलावा बलिया के छपरा रेलखंड पर भी ट्रेनों की पटरी पानी में डूब चुकी है और रेल का परिचालन बाधित हो गया है. बताया जा रहा है कि चूँकि कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है तो उसकी वजह से आज सुबह चार बजे बांसडीह रोड के पास रेल की पटरी ज़मीन के अन्दर धंस गयी. इसके बाद से ही इस रूट की ट्रेनें अलग अलग स्टेशनों पर खड़ी हुई हैं. इसकी वजह लोग रस्ते में ही फंसे हुए है.

परेशानी का आलम यह है कि स्टेशनों पर भी लोग बेहाल होते दिख रहे हैं. बारिश का बुरा असर पीडीडीयू-पटना रेल पर भी पड़ा हुआ है और इस रूट का परिचालन भी ठप पड़ता जा रहा है. इस रूट के नौ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा ग्यारह ट्रेनों का रूट बदला गया है. ऐसे में पटना जाने वालों मुसाफिरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल बा’ढ़ से राहत का इंतजाम करने लगे प्रशासन को भी काफी चुनौ’ती का सामना करना पड़ रहा है. अगर जल्द ही मौसम सही नहीं हुआ तो हालात और बिग’ड़ सकते हैं.

ये ट्रेन हुई निरस्त– पटना रूट की ओर जाने वाली नौ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया. वहीं 11 ट्रेनों को गया के रास्ते भेजा गया. इससे पटना की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई. पूर्व मध्य रेलवे ने मंडुआडीह पटना जनशताब्दी, कोलकाता झांसी एक्सप्रेस, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, कोलकाता अमृतसर, पटना भभुआ, भागलपुर दानापुर, पटना हटिया, भागलपुर दानापुर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया है. इसी तरह अप पंजाब मेल, विभूति एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, हिमगिरी एक्सप्रेस,भागलपुर मुंबई एक्सप्रेस, भागलपुर आनंद विहार एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस और बाडमेड एक्सप्रेस को गया के रास्ते चलाया गया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago