बलिया। नगर निकाय चुनाव में वार्ड मेम्बरी में हार का सामना करने वाली महिला प्रत्याशी के घर में घुसकर देर शाम कुछ लोगों ने मारपीट व तोड़फोड़ किया। इस घटना में महिला के पति, ससुर व तीन देवर घायल हो गये।
आरोप है कि विजयी उम्मीदवार के समर्थकों ने हमला किया है। खबर पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
कस्बा के वार्ड संख्या छह से शबीना परवीन सभासद पद की प्रत्याशी थी। चुनाव में उन्हे हार मिली। बताया जाता है कि चुनाव रिजल्ट आने के बाद उनके घर के सामने से गुजर रहे विजयी प्रत्याशी के समर्थक उत्तरपट्टी मुहल्ला में स्थित उनके घर के सामने से गुजर रहे थे। इस बीच कुछ लोग अंदर दाखिल हो गये व पटाखा फोड़ने लगे।
यह देख बाहर निकले उनके परिवार के लोग ने विरोध किया तो मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…