Categories: बलिया

बलियाः बैरिया जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चपेट में आने से 1 की मौत

बलिया: बैरिया की तरफ सीमेंट लेकर जा रहा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। बेकाबू ट्रक ने झोपड़ी में सो रहे लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।

बता दें कि शनिवार की रात खाना खाकर कटान पीड़ित देव प्रकाश सिंह का परिवार सो रहा था। बलिया की तरफ से सीमेंट लेकर आ रहा ट्रक सुघरछपरा ढाले से 10 मीटर आगे बेकाबू होकर देव प्रकाश सिंह की झोपड़ी में घुसकर पलट गया। इससे झोपड़ी में सो रहे 58 वर्षीय देव प्रकाश सिंह की मौके पर मौत हो गई। उनका 25 वर्षीय बेटा राहुल कुमार सिंह ट्रक के नीचे फंस गया।

ट्रक पलटने की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुली। लोगों को ट्रक से निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने पोकलेन के सहारे ट्रक में फंसे राहुल को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इस घटना में एक गाय व एक बछिया की भी मौत हो गई है। इस घटना से देव प्रकाश सिंह की पत्नी सुशीला, बेटी रंजना सिंह का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। देव प्रकाश सिंह किसी तरह गायों की देखभाल कर अपनी जीविकोपार्जन कर रहे थे। देव प्रकाश व उनके मवेशियों की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 months ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 months ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

5 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

5 months ago