बलिया: मिठाई बनाने वाले दुकानदार हो जाएं सावधान, ये होने वाला है आपका साथ!

त्योहार का सीजन आ चुका है. दीपावली के बाद छठ का महापर्व होगा. दीपावली में जितने पटाखे बिकते हैं, उतनी ही बिकती हैं मिठाइयां. घर हो या फिर रिश्तेदारी में जाना हो, लोग मिठाई लिए बगैर नहीं जाते. त्योहारों का सीजन है. मिठाई की खपत बढ़ चुकी है. ऐसे में होटलों पर जमकर मिलावट की ख़बरें सामने आती हैं. इसे लेकर बलिया में प्रशासन पूरी तरह एक्टिव हो चुका है. पहले से ही तैयारी पूरी कर ली गई है. ताकि मिलावटखोरी पर लगाम लग सके.

बलिया में खाद्य तेलों यानी खाने वाले तेलों की गुणवत्ता की जांच होगी. इसके लिए एक खास किट का इस्तेमाल किया जाएगा. इस उपकरण का नाम है डोम-24 किट. क्या होता है डोम-24 किट? यूएसए की एक कंपनी हैं एटैगो. जिसने इस किट को तैयार किया है. यह एक पाइप की आकार का उपकरण होता है. जिसे तेल में डालकर उसकी गुणवत्ता जांची जाती है. तेल शुद्ध है या उसमें मिलावट है इसकी जानकारी ये किट सिग्नल के जरिए देता है. किट का ग्रीन सिग्नल बताता है कि तेल शुद्ध है. जबकि रेड सिग्नल उसमें मिलावट की निशानी है.

दरअसल मानक ये है कि एक तेल को आप तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी तीन बार चुल्हे पर चढ़ा सकते हैं, उसमें खाने का सामान बना सकते हैं. लेकिन तीन से ज्यादा बार एक ही तेल को इस्तेमाल करना इंसान के स्वास्थ्य के लिए कतई हानिकारक होता है. तीन से ज्यादा बार एक ही तेल को इस्तेमाल करने पर फैटी एसिड और ट्रांसफैट की मात्रा अधिक हो जाती है. ऐसे तेल का इस्तेमाल करने से खाने वाले लोगों में कोलेस्ट्रॉल और पेट रोग बढ़ जाता है. जो दिल की बीमारी और कैंसर जैसी खतरनाक रोगों का कारण बन सकता है.

डोम-24 किट से जांच:

त्योहार के सीजन में तेल की खपत बढ़ जाने की वजह से दुकानदार एक ही तेल को कई बार इस्तेमाल करने लगते हैं. एक तेल को कई दिनों तक प्रयोग कर उसमें समोसा, कचौड़ी, पूड़ी और अन्य खाद्य प्रदार्थ बनाते हैं. इस तरह तेल के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए बड़े शहरों में शासन की ओर से यूएसए की कंपनी का डोम-24 किट उपलब्ध करवाया है.

बता दें कि फिलहाल बलिया और पड़ोसी ज़िले मऊ के लिए एक किट मिला हुआ है. एक ही किट से 15 दिन बलिया और 15 दिन मऊ में जांच होगी. बारी-बारी सभी इलाकों में दुकानों में जाकर तेल की जांच की जाएगी. जिन दुकानों में तेल मिलावटी पाया जाएगा उन पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी. जुर्माना से लेकर प्रतिबंध तक लगाया जा सकता है.

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago