Categories: बलिया

नगर पंचायतों की समय-सारिणी के अनुसार होगा पुनरीक्षणः DM सौम्या अग्रवाल

बलिया की नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का निम्नाकिंत समय-सारणी के अनुसार पुनरीक्षण किया जाएगा। जिला अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने इस बारे जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में निर्वाचको के पंजीकरण एवं निर्वाचक नामावली तैयार करने विषयक विस्तृत निर्देश आयोग से प्राप्त होने पर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 31 अक्टूबर को, ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करना 01 नवंबर से 07 नवंबर तक होगा।

इसके अलावा दावे और आपत्तियों का निस्तारण 08 नवंबर से 12 नवंबर तक, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत पूरक सूचियों की पांडुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही 14 नवंबर से 17 नवंबर तक एवं अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियो की जन सामान्य के लिए प्रकाशन 18 नवंबर तक निर्धारित किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

5 days ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

7 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

1 week ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago