Categories: बलिया

बलिया के फेफना स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर आमरण अनशन शुरू

बलिया के फेफना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर क्षेत्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा धरना प्रदर्शन एवं अनशन बुधवार को आमरण अनशन में तब्दील हो गया। क्षेत्रीय संघर्ष समिति के संयोजक जनार्दन सिंह को उपस्थित हजारों लोगों ने इंकलाब जिंदाबाद और हमारी मांगे पूरी करो का नारा बुलंद करते हुए आमरण अनशन पर बैठाया।

क्षेत्रीय संघर्ष समिति के संयोजक जनार्दन सिंह ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जायेगा, तब तक हम यहां से हटने वाले नहीं है। यहां एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित होगा। अथवा हमारी सांसे रुकेंगी। कहा कि हम जनहित की मांगों को लेकर आंदोलनरत है, जिसे किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, छात्रनेताओं तथा क्षेत्रवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। हम अंतिम सांस तक अपनी मांगों को लेकर लड़ेंगे।

इधर, अनशन स्थल पर पहुंचे एसडीएम सदर आत्रेय मिश्रा एवं सीओ ने आमरण अनशन पर बैठे जनार्दन सिंह से वार्ता किया और वापस लौट गए। सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज, आरपीएफ प्रभारी, जीआरपी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान हरेन्द्र यादव, अनंत सिंह, अभिषेक सिंह, राणा विजेंद्र प्रताप सिंह, कौशल सिंह, सतीश उपाध्याय, आत्मा गिरी, प्रभुनाथ पहलवान, प्रो. संतोष प्रसाद गुप्ता, श्याम नारायण, अनिल सिंह, तेजनारायण, विंध्याचल, राजकुमार पासवान, परमहंस सिंह, हरिनाथ सिंह, संतोष यादव, छोटेलाल चौधरी, शिवदयाल सिंह यादव, राजेश गुप्त, अशोक गुप्ता, लखी सर्राफ, केडी सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन प्रनेश ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago