Categories: बलिया

बलिया में खाद की कमी से किसान परेशान, कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

बलियाः फसल बुवाई के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में किसान काफी ज्यादा परेशान है। उनकी समस्या को देखते हुए बलिया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।

ज्ञापन के द्वारा बताया गया कि फसल के लिए आवश्यक खाद की भारी कमी है, मस समय गेंहू और आलू की बुवाई हो रही है। लेकिन डीएपी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ऐसे में उर्वरक डीएपी की कमी को दूर करने की मांग की गई।जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि किसान अन्नदाता है और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अन्नदाता को परेशान करेगी तो इसका परिणाम बहुत बुरा होगा। लोग सड़कों पर संघर्ष करने के लिए बाध्य हैं और सरकार की कानों पर जूं नहीं रेंग रहा है। महामहिम राज्यपाल महोदय से कांग्रेस जन निवेदन पूर्वक यह आग्रह करते हैं कि उत्तर प्रदेश की सरकार को निर्देशित करते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही किया जाए।

सहकारी समितियों पर कई दिन दिनों तक किसान लाइन लगाकर खड़ा है लेकिन समितियां खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र चौधरी, भैया लल्लू सिंह, बृजेश सिंह गाट, सागर सिंह, राहुल राज नारायण उपाध्याय, राम जी यादव, जाकिर हुसैन, शैलेश सिंह, रविन्द्र, मंटू, मोनू पांडेय, वशीम बृजेश आदि शामिल रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago