Categories: बलिया

बलिया में खाद संकट, किसानों में आक्रोश, अधिकारी ने बताया कब मिलेगा खाद?

उत्तर प्रदेश में खाद की किल्लत पैदा हो गई है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से खाद की कमी से परेशान किसानों की खबरें आ रही हैं। किसान खाद लेने के लिए लंबी कतारों में लगने को मजबूर हैं। खाद के लिए किसानों की मौत तक की बात सामने आ चुकी है। अब यही आफत बलिया जिले में दस्तक दे चुकी है। जिले के समितियों और पीसीएफ गोदामों पर खाद नहीं मिल रही है। जिसके चलते किसानों को दौड़ लगानी पड़ रही है।

बलिया जिले के किसानों को डीएपी खाद के लिए समितियों और पीसीएफ गोदामों का कई दिनों से चक्कर काटना पड़ रहा है। समितियों और पीसीएफ गोदामों पर ताला लटका हुआ है। जिसकी वजह से किसानों को निजी दुकानों से खाद खरीदना पड़ रहा है। जिले में खाद की किल्लत की वजह से दुकानों पर इनके भाव चढ़ गए हैं। खबरों के मुताबिक खाद वितरण केंद्रों पर इस बार ना ही डीएपी खाद मिली है और ना ही कोई बीज मिला है।

खाद नहीं होने के चलते किसान गेहूं की खेती शुरू नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि गोदाम में खाद और बीज रखे हुए। खाद और बीज का वितरण जल्द ही शुरू किया जाएगा। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक चिलकहर ब्लॉक के बर्रेबोझ, सिकरिया, कुरेज, रामपुर, इंदरपुर, संवरा और ताखा समेत एक दर्जन समितियों और पीसीएफ केंद्रों से किसानों को मांग के अनुसार डीएपी खाद मिलती थी। पहले दस हजार बोरी डीएपी खाद और पंद्रह हजार बोरी यूरिया बांटी जाती थी। लेकिन इस बार किसी भी केंद्र से खाद और बीज नही मिली है।

किसानों का कहना है कि बीज और खाद ना मिलने की वजह से गेहूं की बोआई नहीं हो पा रही है। खेती समय से शुरू नहीं हुई तो आगे चलकर फसल प्रभावित होगी। कई दिनों तक खाद केंद्रों का चक्कर लगाने के बाद भी खाद नहीं मिल रहा है। दुकान से एनपीके खाद खरीदने पर ज्यादा रुपए देने पड़ते हैं। खाद की मुसीबत अब जिले में आंदोलन को आमंत्रण दे रही है। किसानों और अन्य लोगों में इसे लेकर रोष देखने को मिल रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कालिका यादव ने कहा है कि जल्द ही डीएपी खाद किसानों को नहीं मिली तो सड़क जाम कर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

जिला कृषि अधिकारी विकास कुमार पटेल का बयान मीडिया में छपा है। उन्होंने कहा है कि “चिलकहर ब्लॉक के सभी केंद्रों पर रविवार तक डीएपी उपलब्ध हो जाएगी। खाद की कमी नहीं होगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान अपनी जरूरत के हिसाब से ही खाद खरीदें।”

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago