बलिया में किसान सम्मान घोटाले में नई बात आई सामने, कृषि विभाग ने भी कर दिया बड़ा खेल

बलिया डेस्क: प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में हुए घोटाले को लेकर अब कृषि विभाग भी कटघरे में खड़ा नज़र आ रहा है. कहा जा रहा है कि जनसेवा केन्द्र ने पहले आईडी और पासवर्ड का पता लगाया है और फिर ऐसी वारदात को अंजाम दिया है. आपको बता दें कि इस पूरे खेल में आईडी और बैंक अकाउंट तो गाँव के ही भूमिहीन व्यक्ति का लगाया गया लेकिन खेत के दस्तावेज़ किसी और गाँव के किसान के लगाये गए. बिनहा के कई गांवो में ऐसी गड़बड़ी की गयी है.


जानकारी के मुताबिक, उदहा के नाम पर जनसेवा केन्द्र बलिया तहसील के एक विभाग के कर्मचारी ने अपने नाम पर लिया है. इस केंद्र से ऑनलाइन आवेदन किया गया और फिर कृषि विभाग के कर्मचारियों से मिलकर दो क़िस्त का भुगतान भी खाते में करवा दिया गया.
इस पूरे खेल में गाँव के व्यक्तियों का आधार और अकाउंट की पास बुक ली गयी और उसी नाम वाले किसी दूसरे गाँव के अन्य व्यक्ति के खेत के राजस्व गांव के रकबा का नंबर डाल दिया गया.

इस तरह जिसके पास ज़मीने थी भी नहीं, उन्हें भी खेत वाला बता दिया गया. वहीँ एक ही परिवार के तीन चार लोगों को सम्मान निधि दिलाई गयी. वहीँ इस घपलेबाजी में कई नाबालिगों और हाई स्कूल और इंटर के छात्रों को भी रकम दिला दी गयी.वहीँ जनसेवा केंद्र संचालक ने उनकी का आवेदन करवाया जो पढ़ें लिखे नहीं थे और उनका अंगूठा वगैरा लगवाकर पहले उनके खाते में भुगतान करवाया गया और इसके बाद उनके अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए.

वहीँ जिनके खाते में पैसे मंगाए गए थे उन्हें पांच सौ हज़ार रूपये दिए गए. गांव में लल्लन नाम के शख्स के पूरे परिवार के सदस्यों के खाते में पैसे मंगवाए गए थे. वहीँ जिनके पास ज़मीन नहीं थी, उने अकाउंट में भी भुगतान करवाया गया.बहरहाल, अब इस मामले की जाँच पूरी हो चुकी है और जिलाधिकारी को सौंप दी गयी है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago