सब्जी बेचने वाले का बेटा बना घोसी सीट से विधायक

मऊ डेस्क: घोसी विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा के विजय राजभर ने बड़े उलटफेर के बाद जीत हासिल की है। पहले राउंड से ही भाजपा के विजय और सपा समर्थित प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बीच कांटे की टक्कर चलती रही। हालांकि इस टक्कर में भी भाजपा प्रत्याशी हर राउंड में बढ़त बनाए रहे। विजय राजभर ने सुधाकर को 1773 वोटों से हराया। 

बीजेपी के विजय राजभर को 68371 और सपा समर्थित निर्दल प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 66598 वोट मिले।  घोसी से विधायक बने विजय राजभर बेहद गरीब परिवार से आते हैं। अपने पिता के साथ सब्जी बेचने का कार्य करते थे। विजय ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। विजय बचपन से ही संघ की शाखाओं में जाते रहे।  2012 व 2013 में आरएसएस में बहुत ज्यादा सक्रिय हुए। बीजेपी की केंद्र में सरकार बनने के बाद मऊ के नगर अध्यक्ष बने। 2018 में जिले में महामंत्री बने।

नगर पालिका में 2012 में सभासद भी रहे। पार्टी में सक्रियता और जमीनीस्तर पर कार्य भी करते रहे। घोसी सीट फागू चौहान के बिहार का राज्यपाल बनने से खाली हुई थी। यहां 11 प्रत्यशियों के बीच मुकाबला था। तीसरे पर बसपा और चौथे पर कांग्रेस रही। बसपा के कयूम अंसारी को 50775 और कांग्रेस के राजमंगल यादव को 11624 वोट मिले। समाजवादी पार्टी का कोई अधिकृत प्रत्याशी नहीं था। 

सुधाकर सिंह को टिकट दिया गया था लेकिन उनका पर्चा खारिज हो गया। ऐसे में निर्दल प्रत्याशी के रूप में उन्होंने ताल ठोकी और सपा ने समर्थन दिया था। साढ़े नौ बजे आये पहले रुझान में बीजेपी के विजय राजभर 2263 मत पाकर सपा समर्थित निर्दल प्रत्याशी सुधाकर सिंह से 112 मतों की लीड बना चुके थे।

सुधाकर को 2051 मत मिले थे। बसपा के कयूम अंसारी 1047 और कांग्रेस के राजमंगल यादव को 174 मिले थे। दूसरे राउंड में बीजेपी 263 मतों से आगे हो गई। बीजेपी के विजय राजभर को  4509, सपा समर्थित निर्दल सुधाकर को 4246, बीएसपी के कयूम अंसारी को 1824 और कांग्रेस के राजमंगल यादव 383 मत मिले थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 hours ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

24 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

1 day ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

1 day ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

1 day ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago