बलिया जिला नहीं एक विचारधारा है, सिकंदरपुर में बोले किसान नेता राकेश टिकैत

सिकन्दरपुर डेस्क। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आयोजित किसान मजदूर महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने बुधवार को मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने महापंचायत को संबोधित करते हुए बलिया की जमकर तारीफ़ की और ज़िले को एक विचारधारा बता डाला।

उन्होंने कहा कि ये (बलिया) वो क्रांतिकारी धरती है, जहां से क्रांति की शुरुआत होती है। ये वो भूमि है जिसने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर व मंगल पाण्डेय जैसे बेटों को जन्म दिया। बलिया सिर्फ क्रांति ही नहीं बल्कि एक विचारधारा का नाम भी है।  राकेश टिकैत ने कहा कि अगर किसी भी पार्टी को बैठक करनी होगी तो उसे किसान महापंचायत का नाम देना होगा तभी किसान उनकी पंचायत में शामिल होंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसान आंदोलन को मज़बूती के साथ पूरे देश में चलाना होगा।

किसान नेता ने कहा कि अगर आपको एमएसपी लेनी है तो आंदोलन में आपको बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा। 2021 का वर्ष आंदोलन का वर्ष होगा। अगर आपने आंदोलन नहीं किया तो आपकी ज़मीनें नहीं बचेंगी और आप पूरी तरह से भूमिहीन हो जाएंगे।
संबोधन से पहले जब राकेश टिकैत मंच पर पहुंचे तो किसान नेताओं ने उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के अनेक पदाधिकारियों ने टिकैत को विभिन्न प्रकार के स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्हें सुनने के लिए चेतन किशोर मैदान में चिलचिलाती धूप में भारी तादाद में लोग इकट्ठा हुए थे।

राकेश टिकैत ने ट्विटर के ज़रिए इस भीड़ की एक तस्वीर भी शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “किसान महापंचायत बलिया यह भीड़ न सिख है न जट्ट है न मुट्टी भर किसान है। यह देश के एक जिले के बलिया के किसान है। यह जनक्रांति है”।  महापंचायत के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन बुधवार की सुबह से ही अलर्ट मोड पर था। उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी पवन कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में मुख्य बस स्टैंड से लेकर कार्यक्रम स्थल चेतन किशोर मैदान तक कई थानों की फोर्स भारी संख्या में तैनात की गई थी।

इसबीच एंबुलेंस, फायर बिग्रेड व वज्र वाहनों की भी तैनाती की गई थी। महापंचायत को राकेश टिकैत के अलावा मुख्य रूप से डॉ मदन राय, रामाशीष राय, पुरूषोत्तम शर्मा, शिवनारायण यादव, बसंत कुमार सिंह, रियाज अहमद व अन्य किसान नेताओं ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में मोदी-योगी सरकार पर देश के किसानों के साथ छलावा करने का आरोप लगाते हुए विभिन्न मुद्दों पर जमकर हमला बोला। किसान मजदूर महापंचायत की अध्यक्षता अजीत कुमार राय तथा संचालन श्रीराम चौधरी ने की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago