किसान प्रदर्शन- घर पर नजरबंद किये गए बलिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष

 

बलिया डेस्क : कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन के समर्थन को लेकर पुलिस ने तीसरी बार कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय को उनके ही आवास पर नजरबंद कर दिया।

जिसके बाद जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता आवास पर ही पर बैठे। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय ने प्रशासन और सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ अपनी आवाज़ भी बुलंद की।

उन्होंने कहा कि कि किसान सबका पेट भरने का काम करते  हैं। नया कृषि बिल किसान विरोधी है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा देना चाहती है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसान आंदोलन का समर्थन करती है।

जो किसान सरकार बना सकता है, वही किसान वक्त आने पर सरकार को मुंहतोड़ जवाब भी देगा। पाण्डेय ने कहा कि सरकार हमारी आवाज को दबा नहीं सकती। हम अपना विरोध जारी रखेंगे।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago