बलिया- किसान की बेटी ने लिखी सफ़लता की नई इबारत, कड़ी मेहनत से बनी सिविल जज

गड़हांचल के नरहीं गांव निवासी किसान परिवार की बेटी प्रिया कुमारी राय ने पीसीएसजे परीक्षा 2016 में सफलता हासिल कर नई इबारत लिखी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि  अब बेटियां भी किसी मामले में कम नहीं हैं। अब परिस्थितयां बदल चुकी है और महिलाओं को झिझक तोड़कर अपनी रुचि के अनुसार कार्यक्षेत्र का चयन करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में लगन व परिश्रम से काम किया जाए सफलता निश्चित ही कदम चूमेगी।

नरही गांव निवासी किसान सत्येंद्र कुमार राय की बेटी प्रिया कुमारी राय को पीसीएसजे परीक्षा 2016 में सफलता मिली और उनका चयन सिविल जज जूनियर डिवीजन के लिए हुआ। किसान परिवार की बेटी ग्रामीण क्षेत्र का बंधन होने के बावजूद प्रिया ने कुछ करने की ठानी और सफलता भी हासिल की। प्रारंभिक शिक्षा कक्षा आठ तक राउरकेला उड़ीसा में हुई।

इसके बाद गांव पर रह कर पढ़ाई की और कक्षा 10वीं देवस्थली विद्यापीठ बलिया से की। प्रिया ने आदर्श इंटर कॉलेज नरही से इंटरमीडिएट किया और शिवनारायण गंगा प्रसाद महिला महाविद्यालय खानपुर डुमरिया सहतवार से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उसने एमबीए की शिक्षा भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दुर्ग छत्तीसगढ़ से तथा एलएलबी मेरठ कॉलेज मेरठ से किया। प्रिया ने बताया कि एलएलबी करने के बाद वह यूपीसीजे की तैयारी में जुट गई और इलाहाबाद रह कर पूरी तैयारी में जुट गई।

बताया कि 2015 में भी इंटरव्यू दिया लेकिन चयन नहीं हो सका लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और फिर 2016 में सफलता मिल गई। बताया कि छोटी बहन अंकिता भी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। कहा कि हरेक परिवार को बेटियों का हौसला बढ़ाना चाहिए और बेटियों को भी कार्य क्षेत्र में लगन से काम करना चाहिए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago