Categories: Uncategorized

फ़लीस्तीन को लेकर आयरलैंड ने रचा इतिहास, इजराइल को अब तक का सबसे बड़ा झटका…

इजराइल और फलिस्तीन पिछले कई दशको से चल रहे संघर्ष में फ़लीस्तीन को एक बहुत बड़ी सफलता मिली है जिसमे उसे एक यूरोपीय देश का साथ मिल गया है और उस देश का नाम है आयरलैंड वहीँ ये इजराइल के लिए बिलकुल भी सही नहीं क्योंकि इजराइल को हमेशा यूरोप का साथ मिला है. अब आपको पूरा मामला बताते हैं दरअसल आयरलैंड के निचले सदन में फ़लीस्तीन में अवैध इजराइल के कारखानों और उत्पाद आयात और सेवाएँ प्राप्त करने पर प्रतिबन्ध का बिल बहुमत से मंज़ूर कर लिया गया है इस बारे में अलजज़ीरा ने बताते हुए कहा कि निचले सदन के सबसे बड़े विपक्षी दल रिपब्लिक पार्टी के सीनेटर नियाल कोलेंज ने बिल पेश किया जिसे बहुमत ने मंज़ूरी दे दी.

आपको बता दें कि इस बिल के पक्ष में 78 जबकि विरोध में 45 वोट पड़े आपको बता दें कि इस बिल का विरोध कई देश कर रहे थे जिसमे अमेरिका और इजराइल भी शामिल है लेकिन इसके बावजूद भी बिल इजराइल के विरोध में मंज़ूर कर लिया गया इस बिल का मकसद इजराइल द्वारा पश्चीमी किनारों पर हमले और अवैध उत्पादों की बिक्री पर और आयात पर प्रतिबन्ध लगाना था.

इस बिल को मंज़ूरी मिलने के बाद सीनेटर ने ट्वीट करके कहा कि आयरलैंड हमेशा अंर्तराष्ट्रीय कानून और मानवाधिकार के साथ खड़ा रहेगा और हम इतिहास रचने से एक कदम की दूरी पर हैं इस बारे में आपको बता दें कि ये बिल अब कई चरणों से गुज़र कर कानून का रूप ले लेगा और अगर ऐसा हो गया तो आयरलैंड इजराइल की फ़लीस्तीन पर की गयी कार्यवाही को अपराध करार देने वाला पहला यूरोपीय देश बन जायेगा.

इस पूरे मामले पर फ़लीस्तीन के वरिष्ठ अधिकारी मुस्तफा बरगूसी ने कहा कि ये हमारे लिए एक बड़ी सफलता है और निकट भविष्य में हमें कई और यूरोप के देशो का साथ मिलने कि आशा है आपको बता दें कि आयरलैंड के इस कदम का कई यूरोपीय देश विरोध भी कर रहे हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 week ago