शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा – अब बलिया में पांच शिक्षक फर्जी मिले

बलिया डेस्क : फर्जीवाड़े को लेकर सूबे में कुख्यात बलिया जिले में पांच शिक्षक फर्जी मिले हैं । प्रदेश शासन द्वारा गठित एस आई टी की जांच में खुलासा हुआ है कि बलिया जिले में प्राथमिक विद्यालयों में 5 लोगों ने गलत अभिलेख लगाकर शिक्षक की नौकरी हासिल कर ली है ।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह मीडिया से बातचीत में इसकी औपचारिक रूप से पुष्टि की हैं । उन्होंने कहा की इस मामले में विभागीय कार्रवाई की जायेगी ।

जिले में पांच शिक्षक फर्जी मिले

शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े में पांच शिक्षक फर्जी मिले हैं । प्रदेश शासन द्वारा गठित एस आई टी की जांच में खुलासा हुआ है कि बलिया जिले में प्राथमिक विद्यालयों में 5 लोगों ने गलत अभिलेख लगाकर शिक्षक की नौकरी हासिल कर ली है ।

शिक्षकों का वेतन भुगतान स्थगित कर दिया गया
उन्होंने बताया कि सभी पांच कथित शिक्षकों का वेतन भुगतान स्थगित कर दिया गया है । जिन पांच शिक्षकों का मामला सामने आया है , उसमें तीन शिक्षक बलिया जिले से अपना पूर्व में ही स्थानांतरण कराने में सफल हो गए हैं । विभागीय सूत्रों के अनुसार तीनों शिक्षक इटावा जिले में स्थानांतरित हुए हैं । बलिया जिले में इसके पूर्व तकरीबन 24 शिक्षक फर्जी पाये गये हैं । बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि फर्जी पाये गये सभी शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय व विधिक कार्रवाई की जा चुकी है

मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार थे

उल्लेखनीय है कि बांसडीह कोतवाली पुलिस ने आज ही लालमन गौड़ पुत्र कतवारू गौड़ निवासी ग्राम हादसा दयालपुर , थाना बरदह , जनपद – आजमगढ़ नामक एक कथित शिक्षक को गिरफ्तार किया है । लालमन गौड़ फर्जी अभिलेखों को लगाकर प्राथमिक विद्यालय में पिछले कई वर्ष से शिक्षक की नौकरी कर रहा था । खंड शिक्षा अधिकारी संतोष गुप्ता ने इनके विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 419 , 420 , 467 , 468 व 471 में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था । मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार थे । इनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने 12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था ।

उल्लेखनीय यह भी है कि हाल ही में पड़ोसी जिले मऊ में प्राथमिक विद्यालय में ममता राय के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। खुलासा हुआ है कि बलिया जिले की रहने वाली ममता राय के दस्तावेज पर बलिया की ही रहने वाली रम्भा पांडेय मऊ में वर्ष 2000 से शिक्षक की नौकरी कर रही थी। वह महाराजगंज से ट्रांसफर लेकर आई थी। मामले के खुलासे के बाद रम्भा फरार हो गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago