फर्जी एसडीएम बनकर रौब जमाने वाले युवक को बलिया पुलिस ने गिरफ्तार किया

बलिया पुलिस ने जिले के अलग अगल क्षेत्रों में  खुद को एसडीएम बताकर खूब खातिरदारी कराने वाले युवक को रविवार को गिरफ्तार किया । वह उस समय वह पुलिस के हत्थे चढ़ा जब बैरिया के चौकी इंचार्ज को फोन कर खुद को बांसडीह एसडीएम राजेश पाठक  बताया और कुछ मांग की। तब  चौकी इंचार्ज ने बताया कि वह छुट्टी पर हैं, हालांकि  उन्होंने एक सिपाही को फोन कर सुरेमनपुर पहुंचने के लिए कहा।

लेकिन साथ ही उन्हें शक भी हुआ तो एसडीएम बांसडीह संतलाल से संपर्क कर जानकारी ली। इसके बाद सारा पोल खुल गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुनील कुमार मिश्र पुत्र विशंभरनाथ मिश्र ग्राम हवसपुर थाना झूंसी इलाहाबाद बताया।

पुलिस की मानें तो उक्त युवक ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए, एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की है। बताया कि वह वर्ष 2008 से 2013 तक तीन बार पीसीएस के परीक्षा दे चुका है लेकिन सफलता नहीं मिली।
हालांकि उस युवक का ऐसा कोई बड़ा कारनामा सामने नहीं आया है जिससे यह लगे कि उसने खुद को एसडीएम बताकर कोई ठगी की हो। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि मामले में पूछताछ हो रही है। इसके बाद संबंधित धाराओं में चालान किया जाएगा।
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago