Categories: बलिया

बेल्थरा रोड में मतादाता सूची में फर्जी नाम जोड़े जाने की आशंका, सामाजिक कार्यकर्ता ने की जांच की मांग

बलिया के बेल्थरारोड नगर पंचायत में मतदाता सूची में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिना सीमा विस्तार के ही मतदाताओं की संख्या में एकाएक बड़ा उछाल आया है। जिसके चलते आंशका जताई जा रही है कि सूची में बड़े पैमाने पर फर्जी तरीके से हेराफेरी हुई है।

नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 निवासी विनोद कुमार पुत्र स्व. नगीना प्रसाद ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर निकाय चुनाव में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर फर्जी मतदाताओं को जोड़ने का आरोप लगाया है। समाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान नगर पंचायत की मार्च 2022 में जारी मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 16198 थी।

जबकि सिर्फ सात माह बाद अब मतदाता की संख्या 18038 हो गई है। उन्होंने सवाल उठाए कि यह कैसे संभव हो सकता है कि बिना सीमा विस्तार के सिर्फ 7 माह में ही नगर में 1838 मतदाताओं की वृद्धि हो जाए। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

उन्होंने पत्र में नगर पंचायत द्वारा अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया साथ ही जांच कराकर मतदाता सूची को दुरुस्त कराने की मांग की। गौरतलब है कि बेल्थरारोड में आगामी निकाय चुनाव को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई है। नगर में प्रत्याशियों का पोस्टर वार शुरू हो चुका है। अब मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद राजनैतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago