Categories: बलिया

बलिया में मेडिकल कॉलेज को लेकर सीएम योगी ने कही ये बात

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया पहुंचे। उन्होंने पूर्व पीएम चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण किया साथ ही जिले को कई सौगातें दी। उन्होंने 75 करोड़ की कुल 46 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया।

इस दौरान सीएम ने बलिया मेडिकल कॉलेज को लेकर अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर समय पर जमीन मिल गई होती तो बलिया में अब तक मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार भी हो गया होता। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में 35 मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिले में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन उपलब्धता के बाद प्रस्ताव भेजा जाए। जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर शीर्ष प्राथमिकता पर इस कार्य को लिया जाए। प्रोजेक्ट को जल्द धरातल पर उतारा जाए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले दिनों बलिया आगमन के दौरान भी हमने कहा था कि पर्यटन के क्षेत्र में यहां विकास की अपार संभावनाएं है। भृगु बाबा कॉरिडोर के लिए जिला प्रशासन से प्रस्ताव बनाकर भेजने की अपेक्षा की। चंद्रशेखर के गांव इब्राहिमपट्टी में बने अस्पताल को बेहतर ढंग से संचालित करने की दिशा में कदम बढ़ाया जाना चाहिए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago