पार्टी बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों की फर्जी लिस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस लिस्ट में बीएसपी के पूरे 38 उम्मीदवारों के नाम लिखे गए हैं. लिस्ट के मुताबिक पार्टी सुप्रीमो मायावती को सहारनपुर से उम्मीदवार घोषित किया गया है. इस लिस्ट में बीएसपी के और भी कई बड़े नेताओं के नाम शामिल है. हालांकि पार्टी ने इस लिस्ट को फर्जी बताया है. बीएसपी ने कहा है कि गठबंधन से घबराए लोगों ने ये फर्जी लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की है.
बता दें कि इस फर्जी लिस्ट पर यूपी बीएसपी के अध्यक्ष आरएस कुशवाहा के नाम से दस्तखत हैं. लिस्ट पर तारीख 13 जनवरी दर्ज है. तेजी से ये लिस्ट यूपी के राजनीतिक गलियारों में घूम रही है. बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने इस लिस्ट को फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया है.
कुशवाहा ने इस लिस्ट को विरोधियों की साजिश कहा है. खबर है कि कल पार्टी सुप्रीमो मायावती अपनी 38 सीटों का एलान कर सकती हैं.
38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीएसपी
बता दें कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने 12 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया था. कांग्रेस के लिये अमेठी और रायबरेली की सीटें छोड़ी गई हैं, जबकि दो सीटें छोटे दलों के लिये आरक्षित की गई हैं. माना जा रहा है कि दो सीटें निषाद पार्टी और पीस पार्टी के लिए छोड़ी गई हैं. निषाद पार्टी का निषाद बिरादरी में प्रभुत्व माना जाता है वहीं पीस पार्टी का पूर्वांचल की मुस्लिम बिरादरी में असर माना जाता है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…