बलिया। प्रयागराज में में होने वाले कुंभ मेला के मद्देनजर मॉडल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी व जिले की पुलिस ने सोमवार को मॉक ड्रिल किया। पुलिस का यह संयुक्त अभ्यास मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजाराम, पुलिस अधीक्षक रेलवे पुष्पांजलि व मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पांडेय के आदेश पर हुआ।
यात्रियों की सुरक्षा के मदेनजर जीआरपी, आरपीएफ एवं जिला पुलिस के डाग स्क्वायड द्वारा माक ड्रिल किया गया। इस दौरान यात्री निवास में एक बम होने की सूचना डयूटीरत पुलिस को मिली।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जीआरपी अपने मातहतों को सूचना देते हुए घटना स्थल पर तत्काल ही पहुंच गये। प्रभारी निरीक्षक ने यात्रियों को बैग से दूरी बनाने का सख्त निर्देश दिया। पुलिस की डाग स्क्वायड टीम द्वारा उस बैग की जांच कराई गई, लेकिन उस बैग् में किसी भी प्रकार का विस्पफोटक नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक आरके मिश्र के नेतृत्व में सम्पूर्ण स्टेशन, बुकिंग कार्यालय, टिकट हाल, प्लेटफार्म आदि स्थानों पर यात्रियों के सामानों को सर्च किया गया। वहां किसी भी प्रकार का विध्वंशक सामान बरामद नहीं हुआ।
माक ड्रिल टीम में उप निरीक्षक सुभष चंद्र, उपनिरीक्षक शिवचंद यादव, कांस्टेबल अनीश, दिनकर मौर्य, राम सुरेश, अजीत सिंह, मु आमीर, मुकेश यादव, हेड कांस्टेबल शमशाद, तुलसी प्रसाद, रामू प्रसाद, रेणुज और आरपीएफ उपनि संजय कुमार पाण्डेय, कां विनय कुमार राय, मनीष राय, राम बलि आदि रहे। वहीं जिला पुलिस की तरफ से ओक्डेनगंज पुलिस चौकी से संजय उपाध्याय मय हमराही मौजूद रहे। वहीं स्वान टीम के हैंडलर रघुवीर सिंह यादव मौजूद रहे। इस कार्रवाई के दौरान रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह मौजूद रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…