Categories: बलिया

कुलपति के नेतृ्त्व में आयुष विश्वविद्यालय में बढ़ रही हैं सुविधाएं, जल्द शुरु होगी ओपीडी

बलिया के बांसडीह रहने वाले प्रोफेसर डॉक्टर अवधेश कुमार सिंह जब से आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर में कुलपति बने हैं, तब से विश्वविद्यालय को आयुर्वेद और आयुष हब बनाने की तैयारियों ने तेज हो गई हैं।

बीते 26 मई को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय और महायोगी गुरु गोरखक्षनाथ आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर हए। इस समझोते के बाद आयुष के विकास के लिए दोनों विश्वविद्यालय साथ चलेंगे। शोध व अध्ययन में एक-दूसरे का सहयोग करेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। इसके साथ ही आयुर्वेद की समृद्धि से औषधीय खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे किसानों की आय बढ़ेगी।

इसके अलावा आयुष विश्वविद्यालय की ओपीडी अगस्त से शुरु हो सकती है। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। बता दें कि पहली ओपीडी गेस्ट हाउस में 15 अगस्त तक बनकर तैयार हो जाएगी। इसमें आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथिक, प्राकृचिक चिकित्सा और योग की मदद से मरीजों का इलाज किया जाएगा।

ओपीडी 113 करोड़ की लगात से बनकर तैयार होगी। कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर अवधेश कुमार सिंह की देखरेख में काम काफी तेजी से चल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि अगस्त से ओपीडी चलने के बाद मरीजों की परेशानी कम होगी। वहीं 21 जून को योग दिवस मनाने की तैयारियां भी की जा रही हैं। इसके लिए खुद कुलपति छात्रों को योग सिखाएंगे। साथ ही छात्रों व शिक्षकों के तमान को दूर करने के लिए वेलनेस सेंटर खोलने की भी योजना है। इसे लेकर अनुबंध भी हुआ।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago