Exclusive बातचीत में BJP प्रत्याशी रेनू गुप्ता ने दिया स्लोगन, ‘बेलथरा का विकास किया है विकास करेंगे’ पढ़िए पूरी बातचीत

बेलथरा रोड : बलिया में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनैतिक पारा उबाल पर है। वहीं बेल्थरारोड से निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता की पत्नी रेनू गुप्ता चुनावी मैदान में है। रेनू गुप्ता भाजपा के चुनाव चिन्ह पर मैदान में है। बलिया खबर से संक्षिप्त बातचीत में रेनू गुप्ता कहती हैं कि ‘हम लोगों की लड़ाई जिन लोगों से हैं, वह लोग समाज को बाटने की राजनीति करते हैं।’  पढिए रेनू गुप्ता से Exclusive बातचीत के कुछ अंश।

प्रश्न- आपकी लड़ाई किससे है?

जबाव- हम लोगों की लड़ाई उन लोगों से है जो समाज को बाटने के आधार पर राजनीति करते हैं। यहाँ की राजनीति में समाज को दो हिस्सों में बांटने वाले मुद्दों को हवा दी जा रही है। हम हमेशा से बेफिजूल की राजनीति करने वाले लोगों के विरोध में है। यहाँ हमारी लड़ाई किसी से नहीं। सारे समाज के लोगों का समर्थन बढ़-चढ़ कर मिल रहा है।

प्रश्न- चुनाव जीतने की कितनी संभावना है?

जबाव- देखिए मैं आप से फिर कहती हूँ सभी समाज के लोगों का समर्थन मुझे मिल रहा है। इस चुनाव में यहाँ हम लोग हैट्रिक बनाने जा रहे हैं, हमारी जीत जरूर होगी। हमें जनता पर पूरा विश्वास है। जनता ने जैसे दो बार मेरे पति को चुना है एक बार मुझे भी मौका जरूर देगी।

प्रश्न- चुनाव जीती तो क्या प्राथमिकताएं रहेंगी?

जबाव- अभी तक मेरे पति नगर से चेयरमैन रहे और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया। आप नगर में किसी से भी जा कर पूछ लीजिए, उन्होंने जनता की सेवा के लिए कभी रात दिन नहीं देखा हर वक्त वो हमेशा जनता के लिए खड़े रहते हैं। अगर मैं चुनाव जीती तो उनके कामों को आगे बढ़ाऊंगी। जनता और नगर के विकास से जुड़े हर पहलु पर ध्यान दिया जाएगा। जो काम रह गए है उनको सबसे पहले कराया जाएगा। यहाँ से निवर्तमान अध्यक्ष ने जो भी वादा किया उसको उन्होंने पूरा किया मैं भी उनके ही कामों को आगे बढ़ाऊँगी। रेनू आगे एक स्लोगन देते हुए कहती हैं ‘बेलथरा का विकास किया है विकास करेंगे।’

प्रश्न- जनता से कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है?

जबाव- जनता से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। मैं घर-घर जनसंपर्क कर रही हूं। लोगों से मुलाकात कर रही हूं। लोगों की समस्या को सुनकर उन्हें हल करने की कोशिश कर रही हूं। नगर की जनता भी मेरे जनसंपर्क अभियान को सपोर्ट कर रही है। बहुत सारे लोग तो ऐसे भी जिनको व्यक्तिगत मैं नहीं जानती लेकिन वे लोग खुद से मेरे लिए घर-घर जाकर वोट मांग रहे है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago