Categories: बलिया

बलियाः नामांकन पत्रों की जांच के बाद एक अध्यक्ष और 12 सभासद के उम्मीदवारों का पर्चा निरस्त

बलिया। नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान कुछ पर्चों को खारिज किया गया है। इसमें 2 नगर पालिका और 10 नगर पंचायतों में एक अध्यक्ष और 12 सभासदों के पर्चे खारिज किए गए हैं।
इन पर्चों में आवश्यक प्रपत्र नहीं थे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वेश यादव ने बताया कि सिकंदरपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष के एक उम्मीदवार का पर्चा रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा नगर पालिका बलिया में सभासद का एक, रसड़ा नगर पालिका में सभासद का दो पर्चा निरस्त हुआ है।
सिकंदरपुर में सभासद के एक उम्मीदवार, नगर पंचायत चितबड़ागांव में सभासद का एक, सहतवार में दो, रेवती में एक पर्चा निरस्त किया गया है। फिलहाल की स्थिति देखें तो जिले की दो नगर पालिका बलिया में 18 और रसड़ा में सात अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मैदान में है। जबकि सभासद पद के लिए दो पलिका में 265 प्रत्याशी शेष बचे है।
इसके अलावा 10 नगर पंचायतों में अध्यक्ष के लिए 128 और सभासद के लिए 868 दावेदार मैदान में है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बुधवार को नाम वापसी होगी तथा 28 अप्रैल को प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।
Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago