पेपर लीक मामले में परीक्षा प्रभारी सस्पेंड, निलंबित DIOS ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

बलिया में बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले के दो माह बाद परीक्षा प्रभारी सुशील कुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल ने यह कार्यवाही की है। पेपर लीक प्रकरण के उजागर होने के बाद से ही परीक्षा प्रभारी की भूमिका संदिग्ध थी, लेकिन शासन कार्यवाही में दो महीने का समय लगा दिया। जबकि मामले में तत्कालीन डीआ

बता दें कि 30 मार्च को इंटरमीडिएट की द्वितीय पाली में अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा होनी थी, लेकिन एग्जाम के पहले ही पेपर लीक हो गया। मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक और परीक्षा प्रभारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने उदासीनता बरती। जांच में लापरवाही उजागर होने पर उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में सुशील कुमार श्रीवास्तव राजकीय बालिका इंटर कालेज आजमगढ़ से संबद्ध रहेंगे।

गौरतलब है कि इस प्रकरण में शासन ने तत्कालीन डीआईओएस को तत्काल ही निलंबित करने के साथ ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिनों के बाद उन्हें जमानत दे दी गई थी। अब डॉ. ब्रजेश कुमार मिश्र ने अपने निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका में तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्वयं को बेगुनाह बताया है और मामले में जिलाधिकारी को जवाबदेह बताया है। इस संबंध प्रभारी डीआईओएस अतुल तिवारी के मुताबिक अभी विभाग से कोई जानकारी नहीं मांगी गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago