उत्तरप्रदेश सरकार के द्वारा राशन कार्ड सरेंडर करने के फरमान के बाद बलिया में अब तक 3 हजार लोग कार्ड वापस कर चुके हैं। इन 3 हजार लोगों में से कई ऐसे भी लोग हैं, जो पात्र होते हुए भी राशन कार्ड सरेंडर कर चुके हैं।
49 लोग अंत्योदय कार्ड धारक हैं। सरकार की तरफ से 1500 रुपए पेंशन पाने वाले लोग भी अपना राशन कार्ड सरेंडर कर चुके हैं। सरकार के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जो भी कार्ड धारक हैं अगर उनके पास पांच एकड़ जमीन, 2 लाख रुपये से ज्यादा सालाना इनकम है और चार पहिया वाहन या घर मे AC है, वही लोग अपना राशन कार्ड सरेंडर करें। इसके अलावा और किसी को राशन कार्ड सरेंडर करने की आवश्यकता नहीं है।
जिला पूर्ति कार्यालय पर राशन कार्ड सरेंडर करने पहुंचे कार्ड धारक की मानें तो उनकी मां स्वास्थ्य विभाग की पेंशनर हैं, इसलिए वो भी राशन कार्ड सरेंडर करने आए हैं। एक अन्य ने कहा कि मेरा कार्ड पेंशनर के नाम से है इसलिए जमा करना जरूरी था।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अज्ञानता वश भी कुछ लोग भी राशन कार्ड का सरेंडर करने आ रहे हैं, इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं जिनको सरकार की तरफ से 1500 रुपये की पेंशन दी जा रही है। ऐसे लोगों को समझा बुझाकर वापस कर दिया जा रहा है कि वो अपात्र नहीं पात्र हैं, ऐसे लोगो को राशन कार्ड सरेंडर करने की जरूरत नहीं है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…