मानसून आने में कुछ ही समय बाकी है। मई का महीना गुजर गया है, आधा जून खत्म होते ही बारिश शुरु हो जाएगी और यह बारिश बलिया के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। जरा सा पानी गिरते ही जिले की गलियां तालाबों में तब्दील हो जाती हैं।
हर साल मानसून से पहले नगरपालिका जिले की निकासी व्यवस्था ठीक करने की बात कहती है लेकिन सुधारकार्य सही तरीके से नहीं किया जाता। इस साल भी ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। शहर को जलजमाव की समस्या से मुक्त करने नपा के द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा हैलेकिन शहर के नालों की सफाई का काम कछुआ चाल से चल रहा है।
नपा के द्वारा शहर में 12 किलोमीटर में फैले लगभग 44 छोटे बड़े नालों की सफाई का काम हो रहा है। इस पर करीब 45 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें लगभग 600 मीटर लंबा टीडी कालेज से डीएम आवास नाला, 1500 मीटर लंबा बेदुआ से चौक होते हुए पानी टंकी नाला और 900 मीटर लंबा शनिचरी मंदिर से चौक नाला सहित अन्य नालों की सफाई हो रही है, लेकिन नाले की सफाई में भी पुराना तरीका ही इस्तेमाल किया जा रहा है।
सिस्टम यह है कि नालों से सिल्ट निकाल कर वहीं ऊपर रख दिया जा रहा है। लोगों का कहना है उक्त सिल्ट दो-चार दिनों के बाद या फिर पहली बारिश में दोबारा उसी नाले में जायेगा। शहर की अधिकांश नालियां ऊपर से खुली हुईं हैं। जिनमें कचरा भरा है। लेकिन नपा इस पर ध्यान नहीं दे रही है। इस संबंध में नपा के ईओ डीके विश्वकर्मा का कहना है कि जल जमाव से निजात के लिए मुख्य नाला का निर्माण कराया जा रहा है। अन्य छोटे नालों की भी सफाई हो रही है।
वहीं शहर में मच्छरों के कारण भी लोग परेशान हैं। गंदी नालियां में मच्छर पनप रहे हैं। लेकिन फिर भी नपा के द्वारा न तो सफाई की जा रही है और न ही फॉगिंग। अब बारिश में जलजमाव से परेशानी और भी बढ़ जाएगी। नगर के पुलिस लाइन, स्टेडियम, पुलिस कार्यालय, मॉडल तहसील जिला जेल के साथ ही काजीपुरा, बहादुरपुर कॉलोनी, राम दहिमपुरम, विवेकानंद कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, श्रीराम बिहार कालोनी, सतनी सराय, एससी कालेज, एनसीसी चौराहा आदि इलाकों में घुटनों-घुटनों तक पानी भर जाता है। लेकिन नपा इस ओर ध्यान नहीं देती।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…