पूर्व मंत्री नारद राय ने बलिया में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की अनुमति मांगी

बलिया । बलिया में ऑक्सीजन की बढ़ती समस्या को देखते हुए सपा के पूर्व मंत्री नारद राय ने जन सहयोग से ऑक्सीजन प्लांट लगाने की जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है। नारद राय ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौर में ऑक्सीजन की सबसे ज्यादा आवश्यकता है।

जनपद में अक्सीजन की कमी से लोगों की मौत हो रही है। जिला चिकित्सालय के वार्ड में एक या दो ही आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी भी मरीज को परेशानी नहीं हो, इसके मद्देनजर एक करोड़ 30 लाख की लागत से आक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा ।

पूर्व मंत्री ने योगी सरकार पर भी बोला हमला 

पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि पिछले साल कोरोना काल में सीएम योगी ने बलिया ट्रामा सेंटर L 2 में निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर सीएम ने अपना फर्जी गुस्सा जाहीर किया था। सीएम योगी के एक साल के निरीक्षण के बाद भी जिले में वेलटिलेटर और RTPCR लैब नहीं चालू हो सका।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago