बलिया। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने स्थानीय थाने के दो एसआई सहित आधा दर्जन आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक ने बीते सप्ताह दो बार में चार मुख्य आरक्षी एवं आरक्षियों को निलम्बित किया था।पुलिस अधीक्षक द्वारा अभी तक कुल मिलाकर रेवती थाने के दो दरोगाओं सहित दस लोगों को निलम्बित तथा लाइन हाजिर किया जा चुका है।
रेवती थाने के इतिहास में अभी तक इतनी संख्या में सस्पेंशन तथा लाइन हाजिर की इतनी बड़ी कार्यावाही नहीं हुई थी। हालांकि लोगों के बीच हो रही चर्चाओं पर गौर करें तो मामला नगर के वार्ड नं. 10 निवासी सोनू पाण्डेय द्वारा विगत दिनों फेसबुक के माध्यम से क्षेत्र में हो रही बाइक चोरियों का कनेक्शन एक मुख्य आरक्षी से जुड़े होने का आरोप लगाया गया था। जिसकी जांच पुलिस अधीक्षक ने सीओ बैरिया को सौंपा था।
जांच अभी चल रही थी कि अचानक रेवती थाने पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने उक्त मुख्य आरक्षी सहित तीन को सस्पेंड कर दिया। तीन दिन बाद ही एक और आरक्षी को पुलिस अधीक्षक ने सस्पेंड कर दिया।क्षेत्राधिकारी सदर को उक्त जांच का आदेश पुलिस अधीक्षक ने दे दिया।
जांच में कौन-कौन दोषी पाये गये।यह तो पता नहीं चल सका लेकिन लोगों का कहना है कि इसी प्रकरण में उक्त लोगों पर भी कार्यावाही की गयी है।वहीं कुछ लोगों का कहना है कि क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब के निर्माण तथा तश्करी को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा यह बड़ी कार्यावाही की गयी है।
वहीं इस कारवाई के बाद रेवती थाने पर पुलिस बल की कमी हो गयी है।इस बीच पुलिस अधीक्षक द्वारा रेवती थाने पर सिर्फ दो आरक्षियों को भेजा गया है।थाने के हेड मोहर्रिर सहबदीन यादव के निलम्बित होने के बाद से ही उक्त पद रिक्त चल रहा है। अब चौकी इंचार्ज गोपाल नगर अखिलेश नरायण सिंह तथा कस्बा इंचार्ज अजय कुमार यादव के लाइन हाजिर होने के बाद उक्त दोनों हल्का दरोगा विहीन हो गया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…