बलिया- पूर्व मंत्री ने दी दशहरा की बधाई, कहा-भाईचारा व शांति के प्रतीक है त्योहार

बलिया- समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने दशहरा और दुर्गा पूजा त्योहारों के संदेश की भावना के अनुसार भारतीय समाज को नुक्सान पहुँचाने वाली सभी बुराईयों के विरुद्ध लोगों को एकजुट होकर अपनी आवाज़ उठाने का न्योता दिया है ।

देशभर में मनाए जा रहे दशहरे और दुर्गा पूजा के त्योहार के अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मौजूदा राजनैतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक वातावरण की चुनौतियों में इन त्योहारों की लगातार प्रासांगिकता बने रहने की महत्ता का जिक्र किया ।

मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा का पर्व हर्ष एवं उल्लास का पर्व है। दशहरा पर्व को विजय पर्व के रूप में मनाये ।

यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है।। इन स्थितियों में सभी लोगों को इन महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सवों से प्रेरणा लेनी चाहिए जिससे एकजुट होकर इन समस्याओं के विरुद्ध लड़ाई की जा सके ।

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दशहरा और दुर्गा पूजा बुराई पर नेकी की जीत का प्रतीक है जोकि भारतीय विश्वास और भावना के केंद्र में है ।

अपने सन्शदे में उन्होंने कहा की दशहरा का पर्व दस प्रकार के पापों- काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी के परित्याग की हमें प्रेंणा प्रदान करता है।

उन्होंने क्षेत्र वासियों को आह्वान किया कि वे दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मिल जुलकर मनायें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago