अमृतसर में दशहरा के मौके पर बड़ा रेल हादसा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जोड़ा फाटक के पास ये हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि 30 लोगों की मौत हो गई है और ये आंकड़ा 100 तक पहुंच सकता है. वहां 300 से ज्यादा लोगों के होने की सूचना है. घटना के बाद वहां चीख-पूकार मच गई है. चारोंतरफ अफरा-तफरी का माहौल है. सूचना मिलते ही वहां आला अफसर पहुंच गए हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और राहत कार्य जारी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे ट्रैक के पास रावण दहन हो रहा था. जैसे ही रावण के पुतले को आग लगाई गई, वहां पटाखे छोड़े जाने लगे. इसी बीच पटाखे की आवाज के बीच ट्रैक पर ट्रेन आ गई और वहां बैठे लोग उसकी चपेट में आ गए. ट्रेन पठानकोट से अमृतसर के तरफ जा रही थी. रेलवे ने अभी मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की है. उसके मुताबिक, लोकट ट्रेन एमयू आ रही थी, जिसकी चपेट में लोग आ गए.
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ से रामलीला की टोली आती है. ऐसे में एक तरफ से भीड़ जमा थी और दूसरी तरफ से टोली खड़ी थी. इसी बीच ट्रैक पर तेजी से ट्रेन आ गई. इससे 50-60 लोग इसकी चपेट में आ गए. अभी तक जो हालात हैं परेशान करने वाले हैं. लोग अपनों की तलाश में लगे हैं और मौके पर टार्च की रोशनी से अपनों की तलाश कर रहे हैं.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…