बलिया में शिवपाल यादव की पार्टी के एक नेता ने दशहरे के मौके पर अपनी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया और भीड़ जुटाने के लिये बार बालाओं के अश्लील डांस करवाया। अश्लील डांस देखने के लिये जुटी भीड़ को उन्होंने शिवपाल यादव के लिये जनता का समर्थन तक बता डाला।
पत्रिका न्यूज़ के मुताबिक मामला बलिया जिले के सुखापुरा गांव का है। यहां दशहरे के मौके पर शिवपाल सिंह यादव की पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नेता नीरज सिंह गु्ड्डू ने अपने कार्यालय के उद्घाटन का कार्यक्रम रखा था।
कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिये सारी नैतिकता ताक पर रखकर बार बालाएं बुलवायीं और उनका अश्लील डांस कराया। कम कपड़े पहनकर बालाएं भोजपुरी गीतों पर अश्लील डांस करती रहीं और लोग तालियां बजाते रहे।
लोगों को खुश देखकर नेताजी अंदर से गदगद होते रहे। आखिर में नीरज सिंह गुड्डू ने कहा कि यहां क्षेत्र से भ्रष्टाचार मिटाने के लिये सेक्युलर मोर्चा का कार्यालय खोला गया है।
हालांकि वहीं कार्यक्रम में ही लोग यह कहते भी पाए गए कि नेताजी की लोकप्रियता कम है शायद इसीलिये बार बालाओं का इंतजाम किया गया है, शायद अब इन्हीं के जरिये नेताजी की नइया पार होगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…