बलिया। सरयू नदी पर खरीद-दरौली पुल का निर्माण 6 साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। कारण यह है कि पुल की लंबाई को लेकर अभी संशय की स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण पुल निर्माण में देरी हो रही है।
बता दें कि 114.06 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण चल रहा है। लेकिन अब पिलर संख्या बढ़ने पर इसकी लागत भी बढ़ जाएगी। पिलर संख्या बढ़ाने को लेकर लोक निर्माण विभाग ने लखनऊ प्रस्ताव भेजा था। जिसको लेकर पांच सदस्यीय राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था। जिसके अध्यक्ष लखनऊ लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को बनाया गया था।
6 वर्ष पहले सरयू और गंगा पर तीन पुलों के निर्माण की आधारशिला रखी गई थी। अब कहा जा रहा है कि 2 साल में पुल बनकर तैयार हो जाएंगे। हालांकि निर्माण कार्य में देरी के चलते तीनों पुलों की बनने की लागत काफी बढ़ गई है। इसमें सरयू पर खरीद-दरौली के बीच पक्का पुल भी रहा। उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाले सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के खरीद एवं दरौली (बिहार) घाटों के मध्य सरयू नदी पर पक्का पुल की स्वीकृति वर्ष 2016 में मिली थी। 114.06 करोड़ रुपये की लागत से करीब 1500 मीटर लंबा बनने वाले इस पुल के लिए 31 पाए स्वीकृत हैं।
वहीं बीते वर्षों में नदियों के तेज बहाव से निर्धारित स्थान का कटान भी कापी हुआ है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने पिलर बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। विभाग ने करीब 200 मीटर पुल की लंबाई बढ़ाने की बात कही थी। शासन की ओर से इसके लिए कमेटी भी बनी थी और अफसरों ने मौका मुआयना किया। लेकिन अभी तक निर्माण नहीं हो सका है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…