Categories: बलिया

6 साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं हुआ खरीद-दरौली पुल का निर्माण

बलिया। सरयू नदी पर खरीद-दरौली पुल का निर्माण 6 साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। कारण यह है कि पुल की लंबाई को लेकर अभी संशय की स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण पुल निर्माण में देरी हो रही है।

बता दें कि 114.06 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण चल रहा है। लेकिन अब पिलर संख्या बढ़ने पर इसकी लागत भी बढ़ जाएगी। पिलर संख्या बढ़ाने को लेकर लोक निर्माण विभाग ने लखनऊ प्रस्ताव भेजा था। जिसको लेकर पांच सदस्यीय राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था। जिसके अध्यक्ष लखनऊ लोक निर्माण  विभाग के मुख्य अभियंता को बनाया गया था।

6 वर्ष पहले सरयू और गंगा पर तीन पुलों के निर्माण की आधारशिला रखी गई थी। अब कहा जा रहा है कि 2 साल में पुल बनकर तैयार हो जाएंगे। हालांकि निर्माण कार्य में देरी के चलते तीनों पुलों की बनने की लागत काफी बढ़ गई है। इसमें सरयू पर खरीद-दरौली के बीच पक्का पुल भी रहा। उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाले सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के खरीद एवं दरौली (बिहार) घाटों के मध्य सरयू नदी पर पक्का पुल की स्वीकृति वर्ष 2016 में मिली थी। 114.06 करोड़ रुपये की लागत से करीब 1500 मीटर लंबा बनने वाले इस पुल के लिए 31 पाए स्वीकृत हैं।

वहीं बीते वर्षों में नदियों के तेज बहाव से निर्धारित स्थान का कटान भी कापी हुआ है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने पिलर बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। विभाग ने करीब 200 मीटर पुल की लंबाई बढ़ाने की बात कही थी। शासन की ओर से इसके लिए कमेटी भी बनी थी और अफसरों ने मौका मुआयना किया। लेकिन अभी तक निर्माण नहीं हो सका है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago