Categories: बलिया

बलिया से हटाया जाएगा अतिक्रमण, प्रशासन ने शुरू किया अभियान

बलिया जल्द ही अतिक्रमण मुक्त होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर नगर क्षेत्र के टीडी कॉलेज चौराहे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। आज अभियान के पहले दिन सड़क किनारे लगी छोटी-छोटी दुकानों को हटाया गया।

इस दौरान एडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, सीओ, नगर कोतवाल और नगर पालिका परिषद के ईओ भारी पुलिस बल और बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे। नगर पालिका के कर्मचारियों ने ठेले और खोमचे हटवाकर उन्हें ट्रैक्टर पर लाद दिया। बुलडोजर चलते ही क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई।

एडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क पर जाम और राहगीरों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा, “अतिक्रमण हटाने से पहले दुकानदारों को नोटिस दिया गया था और मुनादी कराई गई थी। बावजूद इसके, जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।” प्रशासन का कहना है कि ये अभियान नहीं रुकेगा। शहर के अन्य हिस्सों में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। जो लोग स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago