Categories: बलिया

बलिया में कचहरी से चित्तू पांडे तक जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

बलिया में कचहरी से रेलवे होते हुए चित्तू पांडे तक जाने वाले आरओबीकेबाई मार्ग के निर्माण की कार्रवाई शुरू हो गई है। मार्ग के निर्माण से पहले अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है। हालांकि, कुछ अवैध अतिक्रमणकारी खुद ही रास्ते पर हुए अतिक्रमण को हटा रहे हैं।

जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के अनुसार मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है। मटेरियल पहुंचना और लेवलिंग का कार्य भी शुरू हो गया है। 10 दिन के अंदर लोक निर्माण विभाग द्वारा काम पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रकार आरओबीके के बाएं तरफ का भी मार्ग यातायात के लिए तैयार हो जाएगा, इससे जाम की समस्या का भी समाधान हो जाएगा।

इसके साथ ही लोगों को भी यातायात की सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इस रास्ते को शुरू करने के लिए एक सप्ताह पूर्व अवैध अतिक्रमण को हटाया गया था, जिलाधिकारी महोदय ने निरीक्षण कर कार्य को जल्द से जल्द कराए जाने के निर्देश दिए थे। मौके पर लोक निर्माण विभाग और रेलवे विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

1 day ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

3 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

4 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago