Categories: बलिया

बलिया पुलिस की करतूत, शराब तस्करी की सूचना देने वाले को ही किया गिरफ्तार

बलिया में पुलिस की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करने की सूचना देने वाले व्यक्ति को ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के इस कारनामे ने पूरे विभाग को शर्मसार कर दिया है। इस पूरी घटना से सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या पुलिस अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि पुलिस कई बार जनता को आश्वस्त कर चुकी है कि अपराध या अपराधियों के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा, लेकिन अब पुलिस खुद ही अपनी कही बात से पलटती हुई नजर आ रही है। बलिया में अवैध शराब तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय सूचना देने वाले व्यक्ति को ही हिरासत में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक, बैरिया पुलिस ने शराब से भरी पिकअप को छोड़ दिया और खानापूर्ति कर केवल 15 पेटी शराब बरामद दिखाई। ये मामला उछला और आजमगढ़ डीआईजी ने इसपर संज्ञान लिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को जांच सौंपी, इस जांच की रिपोर्ट आने के बाद जयप्रकाश नगर में चौकी इंचार्ज और 4 सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया जबकि बैरिया थाना प्रभारी को अभय दान मिला।

गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से बैरिया पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शराब तस्करी और अवैध धंधे में बैरिया पुलिस की संलिप्तता के चर्चा हो रहे हैं, लेकिन फिर भी संबंधित पुलिस अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इससे जनता में भी भारी अक्रोश है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago