बलिया कलेक्ट्रेट में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित, इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

बलिया में जिलाधिकारी अदिति सिंह क्षेत्रवासियों की सुविधाओं के लिए लगातार नए प्रयोग करती रहती हैं। इसी के तहत अदिति सिंह ने जनपद में आगामी श्रावण मास और बकरीद के त्यौहार पर कावडिय़ों/आम जनमानस की शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही किए जाने के लिए अब इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया गया है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में ईओसी की स्थापना की गई है। इसका नंबर 05498-220832 है। इस नंबर पर कॉल कर विभिन्न तरह की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

इसके लिए अधिकारियों की तैनाती 15 जुलाई से लेकर 22 अगस्त तक के लिए की गई है। इसमें प्रशांत राजन सिंह, वरिष्ठ सहायक कार्यालय जिला कृषि अधिकारी, गंगेश कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यालय जिला कृषि अधिकारी को प्रात: 08 बजे से सायं 04 बजे तक, साजन कुमार कनिष्ठ सहायक कार्यालय गन्ना अधिकारी व राजेश कुमार पांडेय, परिचारक राजकीय इंटर कॉलेज को अपरान्ह 04 बजे से रात्रि 12 बजे तक, अशोक कुमार, कनिष्ठ सहायक कार्यालय जिला गन्ना अधिकारी तथा विनय कुमार परिचारक राजकीय के इंटर कॉलेज को रात्रि 12 बजे से प्रात: 08 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है।

बता दे कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के प्रतिस्थानी को ड्यूटी पर आने के बाद ही उनकी ड्यूटी खत्म होगी। साथ ही जिन कर्मचारियों की ड्यूटी आपदा कंट्रोल रूम में लगी हुई है, आपदा कंट्रोल रूम की ड्यूटी के साथ-साथ आगामी श्रावण मास व बकरीद के त्यौहार पर कावडिय़ों/आम जनमानस की शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही किए जाने हेतु स्थापित कंट्रोल रूम की ड्यूटी करेंगे। श्रावण मास व बकरीद के त्यौहार पर कावडिय़ों/आम जनमानस की शिकायतों की सूचना श्री भूपेंद्र नाथ तिवारी, न्याय सहायक मो नं-9415810605 को देंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago