बलिया – बिजली संकट जारी, सांसद तक का फोन नहीं उठा रहे अधिकारी

बलिया डेस्क : कल रात पूर्वांचल के तमाम जिलों के इलाके अँधेरे में डूबे रहे. बिजली नहीं थी. विद्युत कर्मचारी बिजली विभाग को निजी हाथों में सौंपने के खिलाफ हैं और हड़ताल पर बैठे हैं. कई जिलों में तो तो चौबिस घंटों से बिजली गायब है. बलिया में भी कमोबेश यही स्थिति है. पूरे जिले में बिजली का संकट पैदा हो गया है. अब तो हाल यह है कि घर घर में पानी ख़त्म हो चुका है.

वहीँ खबर यह भी है कि बिजली को लेकर बलिया के नगरा हनुमान चौक पर चक्का जाम किया गया. हालाँकि इस दौरान पुलिस प्रभारी  मौके पर पहुंचे और डीएम के हवाले से लोगों को आश्वासन दिया कि आज शाम तक बिजली आ जाएगी. तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ और लोगों ने रास्ता खाली किया.

खैर, सरकार और विभाग के खींचतान के बीच पिस रही है आम जनता. एक तरफ जहाँ ब्रेकडाउन की जगह लाइनमैन की टीम भेजकर प्रशासन फाल्ट ठीक करने की कोशिश में है तो दूसरी तरफ वहीँ विद्युत कर्मचारियों का साफ़ कहना है कि जब तक सरकार निजीकरण का फैसला वापस नहीं लेती है, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी.

इस बीच सलेमपुर के सांसद रविन्द्र कुशवाहा का भी अधिकारी फोन नहीं उठा रहे है. इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीटर पर दी है और सीएम योगी से लेकर डीएम देवरिया और देवरिया पुलिस को टैग करते हुए अपनी शिकायत की है. उन्होंने लिखा है कि हर रोज़ की तरह आज भी मैं अपने आवास पर जनता की समस्या सुन रहा था. इसी बीच मैं CO भाटपाररानी और बिजली विभाग के अधिकारियों से 10 बजे बात करना चाहा तो फ़ोन बन्द था. ऐसे में जनता के समस्याओं का निराकरण कैसे होगा?

विज्ञापन

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago