सुरेंद्र सिंह के महिलाओं पर दिए बयान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

बलिया डेस्क : अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रदेश में बढ़ रही रे’प की घटनाओं को लेकर विवादित बयान दिया था. विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है.

और विधायक की चौतरफा आलोचना हो रही हैं. तो वहीँ बलिया कांग्रेस ने आज विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फुका.  बलिया कांग्रेस ने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए लिखा “बलिया के बैरिया से विधायक जी के महिलाओं पर दिए ग़ैर ज़िम्मेदाराना बयान के विरोध में आज युवाओं ने विधायक का पुतला कटहल नाले में बहाया”.

बता दें की विधायक सुरेंद्र सिंह के दुष्कर्म को लेकर दिए बयान पर राहुल गांधी ने भी निशाना साध दिया है. राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा पुरुष दुष्कर्म करेंगे लेकिन महिलाओं को अच्छे संस्कार देने की आवश्यकता है. दरअसल सुरेंद्र सिंह ने कहा कि दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए लड़कियों के संस्कार देने चाहिए. जंहा इस बात का विरोध करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, ”यह आरएसएस की घटिया की पुरुषवादी सोच काम कर रही है. पुरुष बलात्कार करेंगे लेकिन महिलाओं को अच्छे संस्कार देने की जरूरत है.”

बता दें की शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी विधायक ने कहा था कि अगर माता-पिता अपनी बेटियों को अच्छे संस्कार दें तो बला’त्का’र की घट’नाओं को रोका जा सकता है.

ब’लात्का’र के मामलों में सरकार को ज़िम्मेदारी से मुक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ब’ला’त्कार की घटनाओं को शासन के डं’डे से नहीं रोका जा सकता.

विज्ञापन

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago