बलिया में लगातार बिजली कटौती से लोग बेहाल

बलिया -शहर सहित ग्रामीणांचलों में विद्युत की अनियमित कटौती के खिलाफ छात्रनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रिपुंजय रमण पाठक रानू के नेतृत्व में छात्रों और नगर के उपभोक्ताओं ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय के रामपुर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने विभागीय अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।

छात्रनेता रानू ने बताया कि बीते माह से बलिया नगर सहित ग्रामीणांचलों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से धराशाई हो गई है। शासन द्वारा नगर क्षेत्रों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का दावा खोखला साबित हो रहा है। शहर में व्यापारियों तथा आम जनता में विभागीय उदासीनता के चलते आक्रोश बढ़ने लगा है। छात्रनेता ने नगर में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने, जर्जर तारों को बदलने के नाम पर कटौती बंद करने, सभी मोहल्ले के ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, लापरवाही व जनता को बिजली समस्या से निजात न दिला पाने वाले अक्षम अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, सभी फीडर पर अवर अभियंताओं की तैनाती करने, ग्रामीण क्षेत्रों की स्ट्रीट लाइटों को भी एलईडी युक्त करने आदि की मांग की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago